पाचन तंत्र (प्रश्नोत्तर)

 पाचन तंत्र (प्रश्नोत्तर)


पाचन की परिभाषा- भोजन को ग्रहण करने व उसके पोषक तत्वों का शरीर में अवशोषित होने व उसके बाद अनुपयोगी पदार्थों का शरीर से निष्कासन तक की प्रक्रिया को पाचन कहते हैं। 


मानव पाचन तंत्र के अंगो के नाम- मानव के पाचन तंत्र में एक मुखगुहा, जीभ, ग्रसनी, आहार-नाल, आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत, मलाशय और मलद्वार से बनी होती है। सहायक पाचन ग्रंथियों में लार ग्रंथि, यकृत, पित्ताशय और अग्नाशय हैं।


चबाते समय लार ग्रंथि से कौन सा एंजाइम निकलता है- टाइलिन


ग्रास नली का वैज्ञानिक नाम- आसियोफैगस (Oesophagus) अथवा गलैट पाइप Gullet Pipe


चयापचय (मेटाबॉलिज्म Metabolism)- ग्रहण किए गए खाद्य पदार्थों का जैव रासायनिक प्रक्रियाओं के फलस्वरूप ऊर्जा में परिवर्तन व संचय तथा अभ्यास के दौरान उसका प्रयोग करना की प्रक्रिया


मेटाबोलिज्म के दो चरण कौन से हैं- अनाबॉलिज्म Anabolism और कैटाबालिज्म Catabolism


Anabolism अनाबॉलिज्म (उपचय)- शरीर में लिए गए पोषक तत्त्वों से ऊर्जा का निर्माण व संचाय तथा नए ऊतकों का निर्माण की प्रक्रिया


Catabolism कैटाबॉलिज्म (अपचय)- अनाबॉलिज्म के फलस्वरूप निर्मित व संचित ऊर्जा का अभ्यास के दौरान प्रयोग करने की प्रक्रिया


भोजन का पूर्ण पाचन कहां पर होता है- छोटी आंत में 


आमाशय में कौन से अम्ल का स्राव होता है- हाइड्रोक्लोरिक एसिड HCl

लाइपेज एंजाइम किसके पाचन में सहायक है- वसा के

ट्रिप्सिन एंजाइम किसके पाचन में सहायक है- प्रोटीन के


Comments

Popular posts from this blog

एनाटामी व फिजियोलॉजी - शरीर रचना विज्ञान एवं क्रिया विज्ञान

पेशीय तंत्र Muscular System

स्वास्थ्य एवं आहार (प्रश्नोत्तर)