स्वास्थ्य एवं आहार (प्रश्नोत्तर)

 स्वास्थ्य एवं आहार (प्रश्नोत्तर)


शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को क्या कहते हैं- रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity इम्यूनिटी)


विश्व में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने का कार्य कौन करता है- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)


विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय कहां है- जिनेवा स्विट्जरलैंड में


"स्वास्थ्य का अर्थ व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, व भावनात्मक रूप से स्वस्थ होना होता है ना केवल बीमारी अथवा कमजोरी की अनुपस्थिति” स्वास्थ्य की यह परिभाषा किसने दी है- WHO


उत्तम स्वास्थ्य के लिए क्या आवश्यक है- उचित पोषण नियमित व्यायाम, उचित रहन सहन व स्वास्थ्य सुविधाएं


स्वास्थ्य की कितनी आयाम है- 4


स्वास्थ्य के चार आयामों के नाम लिखिए- शारीरिक आयाम, मानसिक आयाम, सामाजिक आयाम, आध्यात्मिक आयाम


पोलियो बीमारी को भगाने के लिए कौन सा अभियान चलाया गया- पल्स पोलियो


पढ़ती उम्र के बच्चों के लिए भोजन में किस पोषक तत्व का होना आवश्यक है- प्रोटीन


प्रोटीन के प्रमुख स्रोत कौन से हैं- सोयाबीन, दालें, अंडा, मांस आदि


ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी किससे संबंधित है- हड्डियों से


सूर्य के प्रकाश में कौन सा विटामिन होता है- विटामिन D


विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता है- सूखा रोग (रिकेट्स)


रतौंधी रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है- vitamin A


विटामिन ए की प्रमुख स्रोत कौन से है- हरी सब्जियां, गाजर

कौन सा खनिज रक्त निर्माण हेतु आवश्यक होता है- iron (लोहा)


इंसुलिन का स्राव किस ग्रंथि द्वारा होता है- अग्नाशय (पैंक्रियास) द्वारा


इंसुलिन की कमी के कारण कौन सा रोग होता है- मधुमेह (शुगर)


लंबी दूरी के धावकों के भोजन का मुख्य घटक क्या होता है- कार्बोहाइड्रेट


विटामिन के की कमी से क्या होता है- रक्त का थक्का नहीं बनता तथा अत्यधिक रक्तस्राव होता है


विटामिन सी मुख्य रूप से किन में पाया जाता है- खट्टे रसदार फलों में


स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी से होता है- विटामिन सी


विटामिन सी में कौन सा अम्ल पाया जाता है- एस्कोरबिक अम्ल


शरीर में नए उतकों का निर्माण किसके द्वारा होता है- प्रोटीन के द्वारा


तंत्रिका तंत्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या आवश्यक है- पोटेशियम


प्रोटीन का मुख्य घटक क्या होता है- अमीनो एसिड


कार्य करने हेतु शरीर को तुरंत ऊर्जा किससे मिलती है- कार्बोहाइड्रेट से


ऊर्जा मापने की इकाई क्या है- कैलोरी


1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट से कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है- 4.1 KCL


शरीर को सबसे अधिक ऊर्जा किससे बनती है- वसा से


1 ग्राम वसा से कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है- 9.1 KCL


हड्डियों की मजबूती के लिए कौन सा खनिज आवश्यक है- कैल्शियम


वसा में घुलनशील विटामिन कौन-कौन से हैं- A,D,E,K 


जल में घुलनशील विटामिन कौन से हैं- B,C,H


प्रजनन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए कौन सा विटामिन आवश्यक है- विटामिन E


बेरी बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है- विटामिन B


शरीर में कार्बोहाइड्रेट किस रूप में संचित होता है- ग्लाइकोजन


ग्लाइकोजन का संचय कहां पर होता है- लीवर व मांस पेशियों में


दूषित भोजन से कौन सा रोग फैलता है- हैजा


तंबाकू में कौन सा हानिकारक रसायन होता है- निकोटिन 


AIDS (एड्स) का पूर्ण रूप क्या है- Aquird Immuno Deficiency Syndrome 


HIV का पूर्ण रूप क्या है- Human Immuno Deficiency Virus


एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाले रोग क्या कहलाते हैं- संक्रामक रोग


कोरोना कैसा रोग है- संक्रामक रोग


कोरोना बीमारी प्रमुख रूप से किस तंत्र को प्रभावित करती है- श्वसन तंत्र


संक्रामक रोगों से बचाव का मुख्य उपाय क्या है- टीके लगवाना


कोवी शील्ड, कोवी वैक्सीन, मार्डिना, स्पूतनिक आदि ये किस बीमारी के टीके (वैक्सीन) हैं- कोरोना के


कोरोना बीमारी के मरीजों को कौन सा विटामिन दिया जाता है- विटामिन C


कोरोना के इलाज में अधिक मात्रा में स्टेरॉयड का सेवन करने से कौन सी बीमारी का खतरा होता है- ब्लैक फंगस


ब्लैक फंगस मुख्य रूप से किस अंग को प्रभावित करते हैं- आंखों को


भारत के स्वास्थ्य मंत्री कौन है- 



Comments

Popular posts from this blog

एनाटामी व फिजियोलॉजी - शरीर रचना विज्ञान एवं क्रिया विज्ञान

पेशीय तंत्र Muscular System