Posts

Showing posts from March, 2023

SEM 3 IMPORTANT QnA 1

  IMPORTANT - 1 शारीरिक शिक्षा विषय की मिड टर्म परीक्षा (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) के प्रश्न पत्र के सही उत्तर  इन्हें ध्यान से पढ़ें खण्ड A (8 अंक) प्रश्न 1- एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी की परिभाषा लिखिए।  शारीरिक शिक्षा एवं खेलों के लिए उनके अध्ययन का क्या महत्व है।     उत्तर -  शरीर रचना-विज्ञान अथवा शारीरिकी (Anatomy) शरीर रचना विज्ञान (एनाटामी) जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत शरीर के वाह्य व आंतरिक अंग प्रत्यंग की रूप, स्थिति, आकार व संरचना का अध्ययन किया जाता है। शरीर क्रिया विज्ञान अथवा कार्यिकी (Physiology) शरीर क्रिया विज्ञान (फिजियोलॉजी) चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत मानव शरीर के विभिन्न अंगों एवं तंत्रों के संचालन एवं कार्य प्रणाली का अध्ययन किया जाता है। साथ ही व्यायाम तथा खेलकूद की क्रियाओं के दौरान शारीरिक ढांचे एवं शरीर के अंग व तंत्रों में होने वाली आंतरिक क्रियाओ और परिवर्तनों का अध्ययन  स्पोर्ट्स फिजियोलॉजी (Exercise & Sports Physiology) के अंतर्गत किया जाता है।  शारीरिक शिक्षा एवं खेलों में शरीर रचना विज्ञा...

स्वास्थ्य एवं आहार (प्रश्नोत्तर)

 स्वास्थ्य एवं आहार (प्रश्नोत्तर) शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को क्या कहते हैं- रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity इम्यूनिटी) विश्व में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने का कार्य कौन करता है- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय कहां है- जिनेवा स्विट्जरलैंड में "स्वास्थ्य का अर्थ व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, व भावनात्मक रूप से स्वस्थ होना होता है ना केवल बीमारी अथवा कमजोरी की अनुपस्थिति” स्वास्थ्य की यह परिभाषा किसने दी है- WHO उत्तम स्वास्थ्य के लिए क्या आवश्यक है- उचित पोषण नियमित व्यायाम, उचित रहन सहन व स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य की कितनी आयाम है- 4 स्वास्थ्य के चार आयामों के नाम लिखिए- शारीरिक आयाम, मानसिक आयाम, सामाजिक आयाम, आध्यात्मिक आयाम पोलियो बीमारी को भगाने के लिए कौन सा अभियान चलाया गया- पल्स पोलियो पढ़ती उम्र के बच्चों के लिए भोजन में किस पोषक तत्व का होना आवश्यक है- प्रोटीन प्रोटीन के प्रमुख स्रोत कौन से हैं- सोयाबीन, दालें, अंडा, मांस आदि ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी किससे संबंधित है- हड्डियों से सूर्य के प्रकाश में कौन सा विटामिन होता ह...