Posts

Showing posts from March, 2022

खेलों में प्राथमिक चिकित्सा

  शारीरिक शिक्षा एवं खेलों में प्राथमिक चिकित्सा   प्राथमिक चिकित्सा किसी व्यक्ति के अचानक घायल अथवा बीमार हो जाने पर उसे उचित मेडिकल सुविधा मिलने तक उसकी जान बचाने के लिए तथा उसे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जो प्रयास किए जाते हैं वह प्राथमिक चिकित्सा कहलाती है। आपातकाल में प्राथमिक चिकित्सा में तत्काल मौके पर उपलब्ध किसी भी वस्तु अथवा साधन का प्रयोग किया जा सकता है जो व्यक्ति को आराम पहुंचाने, नुकसान कम करने व जान बचाने में सहायक हो  प्राथमिक चिकित्सा का उद्देश्य तत्काल न्यूनतम उपलब्ध साधनों से रोगी अथवा घायल की जान बचाना रोगी को जानलेवा खतरे से बाहर निकालना उसको होने वाले नुकसान को कम करना  रोगी को मेडिकल सहायता मिलने पर डॉक्टर को चोट अथवा बीमारी की पूरी जानकारी देना   खेलों के दौरान चोट लगने के सामान्य कारण शारीरिक शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में चोट लगना एक सामान्य घटना होती है। खेलों में खिलाड़ी को चोट लगने या उसका स्वास्थ्य खराब होने के अनेक कारण हो सकते हैं। जैसे- प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों द्वारा एक दूसरे को चोट पहुंचाना  खेलों के उपकरण जैसे ...